मध्यप्रदेश के मुरैना में कलेक्टर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एक महिला शिक्षक 'जंतु' शब्द सही तरीके से नहीं लिख सकी। वहीं एक अन्य स्कूल में शिक्षक स्कूल में सोते हुए मिले। कलेक्टर ने दोनों शिक्षकों की 15 दिन की सैलेरी काटने के आदेश दे दिए।
कलेक्टर ने भ्रमण पर मा.वि.टेकरी में अध्यापक माहेश्वरी रावत से पूछा कि क्या पढा रही है, टीचर रावत ने कहा कि विज्ञान। कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी चैक की तो उसमें 'जंतु' शब्द गलत लिखा था। कलेक्टर ने टीचर रावत से कहा कि 'जंतु' लिखकर दिखायें। टीचर 'जंतु' शब्द नहीं लिख पाई. कलेक्टर ने 15 दिवस का वेतन काटने का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
No comments:
Post a Comment